Saryu Sandhya News

पीएम मोदी का देर रात का संदेश: “गुमराह बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना हमारा काम है”

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात (31 जुलाई 2026) एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गालियां कोई समस्या हल नहीं करतीं और गुमराह बच्चों को सही राह दिखाना समाज की जिम्मेदारी है।

क्या कहा पीएम मोदी ने? अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो किसी भी सभ्य समाज में फिट नहीं बैठती। मुझे गालियां दी गईं और मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं।”

उन्होंने आगे कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन ही उन गलतियों को सुधारने का अवसर भी देता है। समाज में आक्रोश स्वाभाविक है, लेकिन अब समय सजा देने का नहीं, बल्कि इन बच्चों को गले लगाने और सही दिशा दिखाने का है।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, “ये गुमराह बच्चे हैं। इन्हें राह दिखाना हमारा काम है। उन्हें सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना या समाज में प्रताड़ित करना – इससे परिस्थितियां नहीं बदलेंगी। मैं इन्हें माफ करना चाहता हूं। समाज भी मेरी इस भावना को स्वीकार करे।”

दांत और जीभ का उदाहरण उन्होंने एक सरल लेकिन प्रभावी उदाहरण दिया – “कभी-कभी दांत जीभ को काट लेते हैं और खून निकल आता है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते। क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है। ये बच्चे भी हमारे ही हैं। इन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना हमारा फर्ज है।”

युवाओं से अपील पीएम मोदी ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए कहा, “बच्चों, आओ! हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। कुछ नया सीखें, गलतियों से भी सीखें और अपने सपनों के साथ चल पड़ें। देश बहुत आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ने वाला है। आपका भी आगे बढ़ना निश्चित है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए जीता हूं।”

वीडियो के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा – “Abuses never solve anything. Let’s guide the misguided. Let’s work together. Let’s work for Bharat.”

यह संदेश उन युवाओं के संदर्भ में आया है, जिन्होंने नीट पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। पीएम मोदी का यह बयान सजा के बजाय सुधार और मार्गदर्शन पर जोर देने वाला माना जा रहा है।

saryusandhyanews
Author: saryusandhyanews

SENIOR JOURNALIST

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज