नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बुधवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।
सांसद हैरिस मंगलवार को संसद में एक वोट से आयरलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए, जो 37 वर्ष की उम्र में देश के सबसे युवा नेता बन गए।
हैरिस लियो वराडकर से आयरलैंड की तीन-पक्षीय गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करते हैं, जिन्होंने पिछले महीने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।
एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘आयरलैंड का अब तक का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर @SimonHarrisTD बधाई। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हैं।
मोदी ने कहा कि भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।
Author: saryusandhyanews
SENIOR JOURNALIST




