Saryu Sandhya News

उत्तर प्रदेश की तेज़ रफ़्तार खबर – टीम एसएसएन

  • सीएम योगी ने लॉन्च किया ‘निवेश मित्र 3.0’: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एआई आधारित ‘निवेश मित्र 3.0’ योजना लॉन्च की। साथ ही UP Private Business Park Development Scheme 2025 शुरू की गई। 85 कंपनियों को 2781 करोड़ रुपये की सब्सिडी, भूमि आवंटन पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। योगी ने कहा कि यूपी अब निवेश का सबसे पसंदीदा राज्य बन गया है।
  • सीएम योगी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए नियुक्ति पत्र: लखनऊ में सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। क्रिकेटर रिंकू सिंह को भी रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर पद पर नियुक्त किया गया।
  • एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास: सीएम योगी आज गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में 144 बेड वाली गर्ल्स हॉस्टल और साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का शिलान्यास करेंगे।
  • प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया टैंक फटने से भारी हादसा। 4 मजदूरों की मौत, 14 घायल। मलबा हटाने का काम जारी, पूर्व विधायक अंसार अहमद समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज।
  • वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट: वाराणसी में घर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढह गया। मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो अन्य घायल।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें: बरेली समेत कई जगहों पर छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं में “गुरु जी पास कर दो”, “फेल हुई तो…” जैसी अपीलें लिखीं। परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठे।
  • हापुड़ में LPG संकट: हापुड़ में एलपीजी वितरण व्यवस्था चरमरा गई। लोग सुबह से शाम तक लाइन में लगे रहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। कालाबाजारी पर सख्ती बढ़ाई गई है।
  • औरैया में पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा: औरैया डबल मर्डर मामले में पूर्व SP MLC कमलेश पाठक को कोर्ट ने 6 साल की कैद की सजा सुनाई। अन्य 8 आरोपियों को भी 5-5 साल की सजा।
  • यूपी में नई शिक्षा व्यवस्था: माध्यमिक स्कूलों में प्रथम यूनिट टेस्ट के 10 अंक अब ग्रीष्मावकाश प्रोजेक्ट कार्य पर निर्भर करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी।
  • BSc Nursing 2026 में नई कॉलेज लिस्ट और सीटें बढ़ीं: उत्तर प्रदेश में B.Sc Nursing, GNM और पैरामेडिकल कोर्सेस में नई सरकारी कॉलेजों की लिस्ट जारी। कई कोर्सेस में सीटों में वृद्धि की गई है।
saryusandhyanews
Author: saryusandhyanews

SENIOR JOURNALIST

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज