- अलीगंज अग्निकांड में बड़ा खुलासा
एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए हैं। जांच में अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। - अग्निकांड के बाद भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
एलडीए ने अलीगंज स्थित हादसे वाले व्यावसायिक भवन के मालिक को नया ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई पहले की लंबित कार्रवाई के बाद दोबारा शुरू की गई है। - अग्निकांड के पीड़ित परिवारों में मातम
हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों का दर्द सामने आया। कई परिवारों के सपने एक झटके में टूट गए और मुर्दाघर के बाहर भावुक दृश्य देखने को मिले। - एमवीवीएनएल के अभियंता निलंबित
भवन में स्वीकृत सीमा से अधिक बिजली लोड पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने के आरोप में एमवीवीएनएल के एक अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया। - पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुईं उत्तर प्रदेश की विभूतियां
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी। - यूपी सरकार को बेंगलुरु रोड शो में निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेंगलुरु रोड शो में उत्तर प्रदेश के लिए 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। - गूगल क्लाउड के अधिकारियों से सीएम योगी की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने गूगल क्लाउड की टीम के साथ एआई, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी सहयोग को लेकर चर्चा की। - आलमबाग बस अड्डे पर यात्री और परिचालक के बीच विवाद
बस का रूट पूछने पर एक यात्री और परिचालक के बीच विवाद हो गया। मामले की शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक से की गई है। - भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन
विशेष बच्चों सहित विद्यार्थियों ने कथक, भरतनाट्यम, संगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। - नवल किशोर बने उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), लखनऊ
माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवल किशोर को उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) नियुक्त किया गया।
Author: saryusandhyanews
SENIOR JOURNALIST




