नई दिल्ली, 4 मई 2026 – राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में विवेक विहार फेज-1 में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। मृतकों में तीन अलग-अलग परिवारों के सदस्य हैं।
हादसे का विवरण
आग की सूचना रविवार सुबह करीब 3:45 बजे मिली। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन घने धुएं और लोहे की जालियों के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे लगे।
मृतकों की पहचान:
- दूसरी मंजिल (जैन परिवार): अरविंद जैन (60), Anita Jain (58), निशांत जैन (35), अंचल जैन (33), और मास्टर आकाश जैन (1.5 साल)
- पहली मंजिल: शिखा जैन (45)
- तीसरी मंजिल: नितिन जैन (50), शैली जैन (48), सम्यक जैन (25)
एक बच्चे का शव अपनी मां के सीने से चिपका हुआ मिला, जो इस त्रासदी की भयावहता को दर्शाता है।
आग की वजह
प्रारंभिक जांच में एयर कंडीशनर (AC) ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट को आग की मुख्य वजह बताया जा रहा है। इमारत में सिंगल स्टेयरकेस होने और टेरेस का गेट बंद होने जैसे सुरक्षा लापरवाहियों ने लोगों को बचने का मौका नहीं दिया।
राहत और घोषणाएं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
- दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
- उपराज्यपाल ने भी शोक व्यक्त किया।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक ने बताया कि 10-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि दो लोग मामूली झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
Author: saryusandhyanews
SENIOR JOURNALIST



