प्रिय पाठकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों,
दीपावली का पवित्र पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का वह अनमोल रत्न है, जो न केवल प्रकाश और खुशियों का प्रतीक है, बल्कि एकता, प्रेम और सकारात्मकता का संदेश भी देता है। सरयू संध्या न्यूज़ की पूरी डिजिटल कंटेंट टीम की ओर से मैं, अनिल शर्मा, आप सभी को दीपावली की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
यह दीपोत्सव आपके जीवन में नई रोशनी, समृद्धि और अनंत खुशियां लाए। दीपों की जगमगाहट की तरह आपके सपने चमकें और हर कदम पर सफलता आपके साथ हो। हमारी टीम आपके लिए सत्य, निष्पक्ष और प्रेरणादायक समाचार लाने को प्रतिबद्ध है, ताकि आपकी हर दीपावली सूचनाओं के प्रकाश से और उज्ज्वल हो। जय श्री राम!
शुभ दीपावली! श्री अनिल शर्मा
Author: saryusandhyanews
SENIOR JOURNALIST




