Saryu Sandhya News

उत्तर प्रदेश राज्य की हलचल – टीम एसएसएन

1. शाहजहांपुर में 20 दिन की बच्ची को जिंदा दफनाया, मुंह-कान से खून बह रहा था

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में 20 दिन की नवजात बच्ची को गड्ढे में जिंदा दफना दिया गया। बचाव के बाद बच्ची के मुंह और कानों से कीचड़ और खून निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2. यूपी में मौसम का बदला, कई जिलों में बादल छाए; आज रात से भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जिलों में बादल छा गए हैं और मौसम विभाग ने आज रात से कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

3. बिजली विभाग के 391 दफ्तर सौर ऊर्जा से रोशन, एमडी कार्यालय में रोज 900 यूनिट की बचत

योगी सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग के 391 कार्यालयों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इससे एमडी कार्यालय में प्रतिदिन 900 यूनिट बिजली की बचत होगी।

4. लखनऊ में दो बच्चों का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने मांगे 10-10 लाख के फिरौती

लखनऊ में साइकिल सवार दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिवार को मैसेज भेजकर 10-10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है.

5. मेरठ में 6 मजारें तोड़ी गईं, धार्मिक भावनाएं आहत

मेरठ के फलावदा कस्बे में जुड्डी बब्बल शाह और उनके अनुयायियों की 6 मजारों को तोड़ दिया गया। इससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं।

6. प्रतापगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी ने आत्महत्या की, पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाई

प्रतापगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने पत्नी से फोन पर विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। दो साल पहले PCS परीक्षा पास करने वाले अधिकारी की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर।

7. लखनऊ मेयर ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, सीएम से शिकायत करेंगी

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम अधिकारियों पर काम न करने का आरोप लगाया। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब मांगा और सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।

8. नेपाल हिंसा के बाद यूपी सीमा पर सतर्कता बरत रही पुलिस

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। महराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में सशस्त्र बल तैनात।

9. संभल में ATS कार्यालय खुलने पर सपा सांसद का विरोध, हिंदू-मुस्लिम एकता की बात

संभल में ATS कार्यालय खुलने की घोषणा पर सपा सांसंद जियाउर्रहमान बर्क ने विरोध जताया। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते हुए इसका विरोध किया।

10. यूपी के 16 शहरों में 320 EV चार्जिंग स्टेशन लगेंगे

उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 शहरों में 320 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने का फैसला लिया है। इससे आम लोगों को बड़ा फायदा होगा।

saryusandhyanews
Author: saryusandhyanews

SENIOR JOURNALIST

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज