Saryu Sandhya News

Manoj Tiwari sings Song in Aap Ki Adalat ..Panch Saal Aur hame modi ki jaroorat hai

'आप की अदालत' में मनोज तिवारी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
‘आप की अदालत’ में मनोज तिवारी

Aap ki Adalat : देश के सबसे लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में  भोजपुरी को लोकप्रिय अभिनेता-गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक गाना गाकर सुनाया। इस गाने का बोल है-‘5 साल और हमें मोदी की जरूरत है….’

मनोज तिवारी ने गाया- ”2024 की हो गई मुहूर्त है.. 5 साल और हमें मोदी की जरूरत है..  मन उसका साफ है.. कर रहा इंसाफ है.. नीयत में खोट नहीं है.. हो रहा विकास है… कि भारत को आंख दिखाए अब किसकी जुर्रत है.. बस पांच साल और हमें मोदी की जरूरत है…”

जो मोदी को उखाड़ने के लिए खड़ा होगा उसे जनता उखाड़ देगी

मनोज तिवारी से जब यह सवाल किया गया कि लालू जी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकना है। इस पर मनोज तिवारी ने कहा-‘नरेंद्र मोदी को उखाड़ना भारत को उखाड़ने जैसा है, जो मोदी को उखाड़ने के लिए खड़ा होगा, मुझे लगता है देश की जनता उसे उखाड़ फेंकेगी।” मनोज तिवारी ने कहा, “अगर उखाड़ना है, तो गरीबी को उखाड़ो, भ्रष्टाचार को उखाड़ो, आतंकवाद को उखाड़ो, ड्रग्स माफिया को उखाड़ो, नरेंद्र मोदी को क्यों उखाड़ रहे हो?”

धोखा हमने नहीं, नीतीश ने दिया-मनोज तिवारी

जब रजत शर्मा ने मनोज तिवारी के एक भोजपुरी गाने को लेकर सवाल किया जिसमें उन्होंने बिहार के लोगों से मोदी और नीतीश कुमार का समर्थन करने की अपील की थी, तो मनोज तिवारी ने जवाब दिया, ‘ यह सवाल तो नीतीश जी से किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही हमें छोड़ दिया। धोखा हमने नहीं दिया, गच्चा उन्होंने दिया।’

Latest India News

Source link

Ajay Kumar Pandey
Author: Ajay Kumar Pandey

SENIOR JOURNALIST ,VAST EXPERIENCE OF INVESTIGATIVE JOURNALISM

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

× How can I help you?