- भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद
देहरादून, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और पौड़ी में भारी बारिश का अलर्ट। 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद। - भूस्खलन से 78 सड़कें बंद, यातायात प्रभावित
पिथौरागढ़, देहरादून, चमोली समेत कई जिलों में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, सैकड़ों वाहन फंसे। - राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज
मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल पर ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर राहुल गांधी पर SC/ST एक्ट के तहत केस। कांग्रेस ने विरोध जताया। - मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन
पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से रास्ता बंद, दोनों ओर लंबी कतारें लगीं। - SDRF हाई अलर्ट पर, ग्लेशियल लेक मॉनिटरिंग तेज
नेपाल बाढ़ के बाद उत्तराखंड में SDRF तैयार, ड्रोन और सैटेलाइट से ग्लेशियल झीलों की निगरानी। - सुप्रीम कोर्ट ने जिम ऑपरेटर दीपक कुमार को राहत दी
कोटद्वार में बजरंग दल से भिड़ने वाले दीपक कुमार के खिलाफ FIR पर SC ने कार्यवाही पर रोक लगाई। - चमोली में भालू ने महिला पर हमला किया
रतगांव में घर के आंगन में भालू के हमले से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती। - रुड़की में चीनी मांझे से युवक की मौत
बाइक से जा रहे युवक की गर्दन चीनी मांझे से कटने से मौत। - शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹3000 करोड़ का फंड
उत्तराखंड ने अर्बन चैलेंज फंड के जरिए 5 साल में शहरी बुनियादी ढांचे पर ₹3000 करोड़ खर्च करने का फैसला। - जनगणना 2027 का दूसरा चरण 1 सितंबर से शुरू
बर्फीले और दुर्गम इलाकों में जनगणना शुरू, पहली बार जाति से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।
Author: saryusandhyanews
SENIOR JOURNALIST




