लखनऊ (मोहनलालगंज): मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) में वर्टिकल सिस्टम लागू करने को लेकर अधिकारियों का सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। मोहनलालगंज पुराने पावर हाउस के सहायक अभियंता सौरभ मौर्य ने वर्टिकल सिस्टम के पक्ष में मजबूत समर्थन व्यक्त किया है।
सौरभ मौर्य ने कहा, “सरकार का विजन हमेशा अच्छा और सराहनीय होता है। वर्कलोड निश्चित रूप से कम हुआ है, लेकिन मैनपावर की कमी एक स्थायी समस्या बनी हुई है।” उन्होंने आगे कहा कि बरसात के मौसम में किसानों को बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।
सौरभ मौर्य ने बताया, “हर सुबह हम व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों से संपर्क करते हैं और जागरूकता अभियान चलाते हैं।” इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
अधीक्षण अभियंता का समर्थन
अलीगंज वितरण क्षेत्र की अधीक्षण अभियंता श्रीमती गीता आनंद ने भी वर्टिकल सिस्टम का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मैं मध्यांचल में वर्टिकल सिस्टम के पक्ष में हूं। अब हम जो भी कार्य सौंपा गया है, उस पर पूरा फोकस कर रहे हैं।”
मुख्य अभियंता का बयान
कमर्शियल मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता श्री प्रवीण कुमार ने कहा, “सरकार का विजन और हमारे माननीय मंत्री श्री एके शर्मा जी का विजन किसी भी सवाल से परे है। हम फोकस और रिजल्ट ओरिएंटेड तरीके से काम कर रहे हैं।”
श्री प्रवीण कुमार ने जोर देकर कहा कि मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप सभी अधिकारी-कर्मचारी बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वर्टिकल सिस्टम के फायदे
वर्टिकल सिस्टम लागू होने से विद्युत वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही तय होगी और कार्यक्षमता में सुधार आएगा। हालांकि मैनपावर की कमी अभी भी चुनौती बनी हुई है, जिसे शीघ्र दूर करने की जरूरत है।
Author: saryusandhyanews
SENIOR JOURNALIST




