Saryu Sandhya News

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह को गाड़ी से कुचलने का मामला, अश्वजीत गायकवाड़ और उसके साथी गिरफ्तार

Priya Singh- India TV Hindi

Image Source : FILE
प्रिया सिंह के कथित प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके साथियों को गिरफ़्तार किया गया

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने कथित प्रेमी और एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे पर रेंज रोवर कार से कुचलने और जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाये थे। इस मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। ठाणे पुलिस की SIT ने अश्वजीत गायकवाड़ और उसके साथियों को गिरफ़्तार कर लिया है। प्रिया ने जितने लोगों पर आरोप लगाया था, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

ठाणे पुलिस कमिश्नर का बयान आया सामने

ठाणे पुलिस कमिश्नर जैजित सिंह ने बताया कि कासारवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटील और सागर शेडगे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कार्पियो और एक लैंड रोवर डिफेंडर कार जब्त की है।

कॉपी अपडेट हो रही है…

Latest India News

Source link

saryusandhyanews
Author: saryusandhyanews

SENIOR JOURNALIST ,NEWS PUBLISHED IS FOR TEST AND QUALITY PURPOSE TILL OFFICIAL LAUNCH

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

× How can I help you?