Saryu Sandhya News

उत्तर प्रदेश सुपरफास्ट न्यूज – टीम एसएसएन

  • यूपी में मौसम का अलर्ट: पूर्वी यूपी के 11 जिलों (गोरखपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर आदि) में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी; मानसून फिर सक्रिय।
  • मुजफ्फरनगर दंगा केस: विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने कपिल देव अग्रवाल, संजीव बालियान, सुरेश राणा, हरेंद्र मलिक समेत 22-25 आरोपियों के खिलाफ केस वापस लेने की अनुमति दी।
  • राम मंदिर ट्रस्ट: सीईओ पद के लिए साक्षात्कार पूरे, तीन नामों की शॉर्टलिस्ट तैयार; जल्द घोषणा की उम्मीद।
  • लखनऊ के KGMU में प्रदेश का पहला बोन बैंक शुरू: अब मुंबई-दिल्ली से हड्डियां नहीं मंगानी पड़ेंगी, जटिल सर्जरी आसान होंगी।
  • सीएम योगी का कार्यक्रम: 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लखनऊ में मौन पदयात्रा निकालेंगे।
  • गोरखपुर: डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी; 1.40 करोड़ की ठगी से डिप्रेशन में थे।
  • मायावती का एक्शन: पूर्व मंत्री अनंत मिश्र ‘अंटू’ को बसपा से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप।
  • यूपी में PCS तबादले: सात PCS अधिकारियों के तबादले, निधि पांडेय लखनऊ की SDM बनीं।
  • नोएडा एयरपोर्ट: भारी बारिश के बाद जलभराव, राजनीतिक विवाद और आलोचना।
  • कान्‍नौज: नवोदय विद्यालय में वंदेमातरम विवाद पर 95 छात्रों ने हॉस्टल में खुद को बंद कर भूख हड़ताल शुरू की।
saryusandhyanews
Author: saryusandhyanews

SENIOR JOURNALIST

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज